भाजपा के राज्य सभा सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को पीएम नरेन्द्र मोदी ही साकार कर रहे हैं। बाकी सरकारों ने तो गांधी को वोट बैंक मानकर काम किया। वे सोमवार को नवादा जिले के अमृत गार्डेन सभागार तथा वारिसलीगंज के डाकबंगला परिसर में ‘‘बापू का राम राज, मोदी का स्वराज’ कार्यक्रम के तहत पश्चिम चम्पारण के भितरहवा से पदयात्रा के दौरान नवादा पहुंचने पर सभा को सम्बोधित कर रहे थे। भाजपा के जिलाध्यक्ष शशिभूषण सिंह बब्लू तथा वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी ने अलग-अलग समारोह में सांसद आरके सिन्हा का भव्य स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सांसद श्री सिन्हा के साथ चल रही टीम ने बापू के आदशरे को दिखाते हुए चम्पारण की धरती भितरहवा से गांधी जयंती दो अक्टूबर को शुरू किए गए श्री सिन्हा के पदयात्रा के उद्देश्यों को दर्शाया।संसद श्री सिन्हा ने इस मौके पर प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर जल संरक्षण, रसायनिक खाद का उपयोग बंद करने, जैविक खेती कर रोगमुक्त भारत का निर्माण करने, अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, सामाजिक दायित्वों की पूर्ति के लिए तत्पर रहने, राष्ट्रहित को सवरेपरि मानने, पीएम मोदी के साथ कदम बढ़ाकर भारत के नवनिर्माण में सहभागी बनने आदि संकल्पों के साथ आम नागरिकों को जुटकर काम करने का भी आह्वान किया। उन्होंने आम नागरिकों को जैविक खेती शुरू कर रोगमुक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत अभियान को जैविक खाद के सहारे ही पूरा किया जा सकता है। अपने इर्द-गिर्द सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा सच्चे मन से देश की सेवा के लिए आम लोगों को प्रेरित करें। श्री सिन्हा के साथ चल रहे सांस्कृतिक दल कलाकारों ने गांधी के आदशरें, स्वच्छ भारत अभियान की सफलता सहित विभिन्न मुद्दों को चित्रित करते हुए पर्यावरण बचाने, पेड़ों की कटाई बंदी करने आदि का संकल्प लिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष शशिभूषण सिंह बबलू ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता सांसद आरके सिन्हा राजनेता, पत्रकार होने के साथ ही समाजसेवी भी हैं। वे गांधी की कर्मस्थली भीतरहवा से अभियान शुरू कर गांधी के आदशर्ोे को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। इस अवसर पर प्रो. विजय कुमार सिन्हा, राजेन्द्र सिंह, रणजीत यादव, मनीष गोविन्द आदि उपस्थित थे। महिला गोष्ठी में जिले के कोने-कोने सी पहुंची महिलाओं ने स्वच्छ भारत बनाने का संकल्प लिया। मौके पर वरिष्ठ नेत्री गौरी रानी ने भी गांधी के सपनों का भारत बनाने की बात कही। कार्यक्रम में वारिसलीगंज में प्रदेश भाजपा नेता राजेश वर्मा, विधायक अरुणा देवी, पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत बमबम, मुखिया संघ के अध्यक्ष गौतम कुमार, शेखपुरा जिलाध्यक्ष संजीव प्रभाकर, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए भरा नामांकन
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन और वीआईपी के मुकेश साहनी ने विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवार के रूप में सोमवार को...