पुर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा‚ नगालैंड़ और मेघालय में विधानसभा चुनावों के परिणामों की स्थिति अब लगभग साफ हो चुकी है। अगर हम त्रिपुरा की बात करें तो वहां भाजपा अपने सहयोगी दल इंडि़जिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ मिलकर दोबारा सरकार बनाने जा रही है। यहां सत्ता विरोधी रूझान का कोई असर नहीं हुआ। हालांकि त्रिपुरा में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने मिलकर चुनाव लड़़ा था‚ फिर भी भाजपा के विजय रथ को रोकने में कामयाब नहीं हो सके। सीपीआई (एम) का यहां करीब तीन दशक तक शासन रहा है। २०१८ में भाजपा ने भारी जीत दर्ज करते हुए अपनी सरकार बनाई थी। कह सकते हैं कि इस राज्य में सत्ता के लिए वैचारिक संघर्ष देखने को मिला था। जिसमें अंततः भाजपा ने अपना भगवा ध्वज फहराया था। राज्य के मुख्यमंत्री मणिक साहा ने टाउन बोरड़ोवली सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने चुनाव परिणामों के बारे में कहा है कि हम अधिक सीटों की उम्मीद कर रहे थे। चुनाव के बाद विश्लेषण करेंगे कि ऐसा क्यों नहीं हुआ। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में राजा प्रद्योत देबवर्मा की नई पार्टी टिपरा मोथा पार्टी ने उल्लेखनीय जीत दर्ज की है। रुझानों में वह १२ सीटों पर आगे चल रही थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में टिपरा मोथा राज्य की राजनीति को नई शक्ल देगी। अगर नगालैंड़ की बात की जाए तो यहां भी भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी नेशनलिस्ट डे़मोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनड़ीपीपी) की सरकार बनने जा रही है। यहां भाजपा २० और एनड़ीपीपी ४० सीटों पर चुनाव लड़़ी थी। मेघालय में मुख्यमंत्री कोनराड़ संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) विधानसभा में सबसे बड़़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। चुनाव परिणाम आने से पहले यहां त्रिशंकु विधानसभा की आशंका जताई जा रही थी और हुआ भी ऐसा ही। वोटों की गिनती से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा और यहां के मुख्यमंत्री कोनराड़ संगमा की मुलाकात से अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां भी एनपीपी और भाजपा की सरकार बन सकती है। इन तीन राज्यों के चुनाव भाजपा के पक्ष में गए हैं। कह सकते हैं कि उसके नेता और कार्यकर्ताओं के लिए शुरुआती चुनाव अच्छे रहे। भाजपा ने अपनी बढ़त बना ली है।
माफिया मुख्तार अंसारी की हुई मौत ,आज शाम को किया जा सकता है सुपुर्द-ए-खाक
मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात बांदा में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। मुख्तार की आखिरी बार मौत से कुछ...