भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बृहस्पतिवार को राजधानी पहुंचने पर भाजपा कार्यकताओं ने भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार तक ढोल, नगाड़े, शंखनाद व पुष्प वष्ा कर उनका स्वागत किया गया। श्री शाह के यहां जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगुवानी की। हवाई अड्डे पर पार्टी के महिला मोर्चा की ओर से पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। हवाई अड्डा से निकलने के बाद श्री शाह राजकीय अतिथिशाला पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नित्यानंद राय, बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसके थोड़ी देर बाद ही श्री कुमार के साथ श्री शाह ने नाश्ता किया। अतिथिशाला में नाश्ता करने के बाद शाह संगठनात्मक कायरे के लिए बापू सभागार चले गए।

वहां बापू सभागार के बाहर शंखनाद, ढोल नगाड़े व अतिथि वंदना के साथ उनका स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए मिथिला से मखाने की बनी विशेष माला लायी गयी थी। साथ ही मिथिला संगीत का आयोजन किया गया था। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में इनकम टैक्स चौराहा से लेकर रेडियो स्टेशन तक पुष्पवष्ा एवं मानव श्रृखंला बनाकर अमित शाह का स्वागत किया गया। युवा मोर्चा द्वारा पांच जगहों पर स्वागत के लिए स्टेज बनाया गया था।

इनकम टैक्स चौराहे पर मटकी एवं घड़ों का स्वागत द्वार बनाया गया था। युवा मोर्चा के हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाई गई थी। इस अवसर पर सभी जिलों के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की थी।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुमार राघवेन्द्र, संजीव चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष दुग्रेश सिंह, बलराम सिंह, राजेश सिन्हा, ब्रजेश तिवारी, प्रदेश मंत्री भारतेन्दु मिश्रा, राकेश पाण्डेय, राज राजेन्द्र सिंह, रविकांत सिन्हा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आनंद शेखर, पटना महानगर अध्यक्ष मनीष सिंह, सूरज पाण्डेय, मुकेश यादव, निरंजन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उधर, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा नेता उपेन्द्र चौहान, प्रधान महासचिव नरेश महतो, राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल,प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिनू सिंह ,महासचिव अरुण नटराज भोला भास्कर, राजीव उपाध्याय दिनेश निराला, मनोज पासवान सहित अन्य नेताओं ने आज पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हवाई अड्डे पर फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मोर्चा के नेताओं ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पटना आगमन से पूरे बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।